म्यूइंग (Mewing) एक्सरसाइज कैसे करें? जानिए क्यूँ हैं यह इंटरनेट पर वायरल। Mewing एक आसान अभ्यास हैं, इसमें जीभ को आराम की स्थिति में, तालू पर पूरी तरह टिकाकर रखना होता है, जिससे जबड़े पर निरंतर ऊपर की ओर दबाव पड़ता हैं, जो जबड़े की jawline को शार्प बनाता है ।
म्यूइंग (Mewing) क्या है?
म्यूइंग एक ऐसी तकनीक है, जिसमें आप एक्सरसाइज के माध्यम से अपने फेस का स्ट्रक्चर चेंज कर सकते हैं । आजकल म्यूइंग से संबंधित इंटरनेट पर बहुत सारी जानकारी उपलब्ध है।खासकर सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म्स पर। Mewing की तकनीक पर हम सौ प्रतिशत भरोसा नहीं कर सकते, लेकिन हम इस बात को भी नहीं नकार सकते । कि लोगों ने म्यूइंग एक्सरसाइज के जरिए, अपने फेस स्ट्रक्चर को बेहतर किया है। इसका परिणाम आप इंटरनेट पर देख सकते हैं ।
Mewing की जानकारी किसने दी?
Mewing एक्सरसाइज कैसे करते हैं, इसकी जानकारी सबसे पहले ब्रिटिश ऑर्थोडोंटिस्ट डॉ. जॉन म्यू (Dr. John Mew) ले कर आये। और उसके बाद उनके बेटे डॉ. माइक म्यू (Dr. Mike Mew) ने Mewing की अवधारणा को आगे बढ़ाया । उनका सिद्धांत, जिसे “ऑर्थोट्रॉपिक्स” (Orthotropics) कहा जाता है, यह सुझाव देता है कि जबड़े और चेहरे की संरचना मुख्य रूप से आनुवंशिकी के बजाय पर्यावरणीय कारकों, जैसे शारीरिक मुद्रा और जीभ की स्थिति से प्रभावित होती है।
म्यूइंग (Mewing) करने की क्या आवश्यकता होती हैं?
अक्सर लोग Mewing को सिर्फ अपनी jawline perfect करने या ब्यूटी स्टैंडर्ड को मेंटेन करने के लिए करते है । लेकिन सही पोस्चर आपकी हेल्थ और लाइफ स्टाइल से भी संबंधित हैं। आपके गलत उठने-बैठने के तरीको का असर, आपके चेहरे पर भी पड़ता हैं । कुछ ऐसी वजह होती हैं जिसके कारण आपके चेहरे का आकर बिगड़ता हैं ।
चेहरे का आकर बिगड़ने के कारण
मुंह से सांस लेना (Mouth Breathing)
सामान्य स्थिति में, हमें नाक से सांस लेनी चाहिए। विशेषकर बचपन के दौरान, लोग नाक से सांस लेने के वजाए मुंह से लगातार सांस लेने की आदत बना लेते हैं । जिसके कारण, यह हमारे फेस के आकर या चेहरे की हड्डियों के विकास के तरीके को स्थायी रूप से बदल सकती है।
चेहरे पर प्रभाव-
जबड़ा पीछे हटना (Recessed Jaw): नाक से सांस लेते समय, जीभ स्वाभाविक रूप से मुंह के ऊपरी हिस्से (तालू) पर टिकी रहती है। यह तालू को सही आकार में ढालने और ऊपरी जबड़े को आगे की ओर विकसित होने में मदद करता है। मुंह से सांस लेने पर, जीभ नीचे रहती है, जिससे ऊपरी जबड़ा संकरा हो जाता है और निचला जबड़ा पीछे की ओर खिसक जाता है, जिससे “डबल चिन” (दोहरी ठोड़ी) की समस्या हो सकती है।
लंबा चेहरा (Long Face Syndrome): मुंह से सांस लेने वाले व्यक्तियों का चेहरा अक्सर सामान्य से अधिक लंबा और सपाट दिखाई देता है।
मांसपेशियों का असंतुलन: गालों की मांसपेशियाँ कमजोर हो जाती हैं, जिससे चेहरा ढीला और थका हुआ दिखता है।
वज़न बढ़ना (Weight Gain)
वज़न बढ़ना चेहरे के आकार में बदलाव का सबसे स्पष्ट कारण है।
चेहरे पर प्रभाव–
वसा का संचय: शरीर के किसी भी अन्य हिस्से की तरह, चेहरे पर भी अतिरिक्त कैलोरी वसा के रूप में जमा हो जाती है।
गाल और ठोड़ी: यह वसा मुख्य रूप से गालों को फूला देती है और ठोड़ी के नीचे जमा होकर एक अलग “डबल चिन” बनाती है।
भारी चेहरा ( Heavy face ): चेहरे की प्राकृतिक बोन स्ट्रक्चर, जैसे कि जॉलाइन (जबड़े की रेखा) और चीकबोन्स (गाल की हड्डियाँ), वसा की परत के नीचे छिप जाती हैं, जिससे चेहरा गोल और भारी लगता है।
खराब पोस्चर (Bad Posture)
खराब पोस्चर (जैसे कि आगे की ओर झुकी हुई गर्दन) का सीधा संबंध चेहरे की बनावट से है, क्योंकि यह सिर और गर्दन की मांसपेशियों पर तनाव डालता है।
चेहरे पर प्रभाव-
आगे की ओर झुका सिर (Forward Head Posture): जब आप कंप्यूटर या फोन देखते हुए गर्दन को आगे की तरफ झुकाते हैं, तो गर्दन के पीछे की मांसपेशियाँ छोटी हो जाती हैं और सामने की मांसपेशियाँ लंबी होकर ढीली पड़ जाती हैं।
जॉलाइन पर खिंचाव: यह मुद्रा त्वचा और वसा को ठोड़ी के नीचे खींचती है, जिससे “डबल चिन” बनती है, भले ही व्यक्ति का वज़न सामान्य हो।
जबड़े पर दबाव: खराब पोस्चर से जबड़े के जोड़ों (TMJ) पर भी दबाव पड़ता है, जिससे चेहरे के निचले हिस्से की मांसपेशियाँ तनावग्रस्त और बड़ी दिख सकती हैं।
संक्षेप में, एक स्वस्थ और परिभाषित चेहरा बनाए रखने के लिए सही पोस्चर बनाए रखना, नाक से सांस लेने की आदत डालना और वज़न को नियंत्रित रखना आवश्यक है।
हमने इसके कारण तो जान लिए लेकिन म्यूइंग (Mewing) एक्सरसाइज कैसे करें? आगे विस्तार में जानेंगे ।
म्यूइंग (Mewing) एक्सरसाइज कैसे करें? Step by step
- आराम की स्थिति मे आंख बंद कर, सीधे बैठें और अपने मुंह को आराम दें। आपके होंठ स्वाभाविक रूप से बंद होने चाहिए, लेकिन बिना कसे हुए।
- जीभ को ऊपर उठाएं, अपनी जीभ के पिछले हिस्से को (सिर्फ टिप को नहीं) तालू के खिलाफ ऊपर धकेलें।
- ‘सिंग’ (Sing) या ‘निग’ (Ng) ध्वनि का प्रयोग करें, “सिंग” शब्द कहें और अंतिम ‘ग’ ध्वनि को थोड़ा लंबा खींचें। जहाँ आपकी जीभ रुकती है, वह सही स्थान है जहाँ आपके पिछले हिस्से को होना चाहिए।
- अपनी पूरी जीभ को आगे से पीछे तक तालू से चिपकाए रखे और सक्शन की क्रिया करे। यह सुनिश्चित करे कि जीभ का बीच और पिछला हिस्सा ऊपर उठा हुआ हो।
- धीरे धीरे यह स्थिति आपकी डिफ़ॉल्ट, स्वचालित आराम मुद्रा में बदल जायेगी। अभ्यास द्वारा इसे नियमित रूप से करते रहे ।
म्यूइंग (Mewing) के लाभ
- बॉडी पोस्चर ठीक रहता है।
- जॉलाइन शार्प होती है।
- डबल चिन कम होता है।
- चेहरे की बेहतर बनावट, अधिक संतुलित और आकर्षक होती है।
निष्कर्ष:-
गाल की हड्डियाँ (Cheekbones) उभरकर, हाईलाइट होती हैं । सही म्यूइंग सिर्फ एक इंटरनेट ट्रेंड से कहीं अधिक, शरीर की प्राकृतिक, सही मुद्रा को फिर से सीखने के बारे में है। इसलिए इसे जबरदस्ती, गलत तरीको से न करे। यह एक कम जोखिम वाला अभ्यास है, जो सही मुद्रा और नाक से सांस लेने को प्रोत्साहित करता है, जो की एक बेहद आसान प्रयास हैं।
हमने इस पोस्ट में यह बताने का प्रयास किया है कि म्यूइंग (Mewing) एक्सरसाइज कैसे करें?। आशा है आपको इस प्रश्न का उत्तर अवश्य मिल गया होगा, इस पोस्ट को सिर्फ़ पढ़ें ही नहीं, बल्कि इसे अन्य लोगों के साथ शेयर भी करें, ताकि वह भी इन फायदो का लाभ उठा सके। इसी तरह स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए jeevanmatters.com से जुड़े रहे ।
धन्यवाद !

